फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP will people convicted of crime

भाजपा के गुनाह की सजा जनता देगी : किशोर 

Sat, 03 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 03 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP will people convicted of crime
द्वाराहाट में कांग्रेस की सतत विकास यात्रा में शामिल वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला

 कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा का द्वाराहाट में भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित तमाम नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट को विकास पुरुष की संज्ञा तक दे डाली। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि  प्रदेश की चुनी हुई सरकार को अकारण बर्खास्त करने का जो गुनाह भाजपा ने किया, उससे महीनों तक विकास कार्य प्रभावित रहे।

विज्ञापन


जनता इसका हिसाब भी भाजपा से मांगेगी। शहीदों की शहादत पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। रानीखेत जिलाध्यक्ष महेेश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के विकास कार्यों को देखकर भाजपा के लोग पूरी तरह से बौखला गए हैं। सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आतंकी हमले गैर कांग्रेसी सरकार के दौरान ही अधिक होते हैं। शहीदों के नाम पर सियासत करने वाली भाजपा ने संसद में शहीदों को श्रद्धांजलि देना तक मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यों को ऐतिहासिक बताया प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। कहा कि उन्होंने मुश्किल घड़ी में सरकार का साथ दिया है। इससे पूर्व विकास यात्रा दोपहिया रैली के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंची, जहां अतिथियों का भव्य स्वागत हुआ। संचालन करन माहरा, नारायण रावत और विरेंद्र बजेठा ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट,  नगर पंचायत अध्यक्ष विमला साह, मीना कांडपल, कंचन शाह, बालादत्त, सुरेश कुमार, अमर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed