{"_id":"4a5ca6977d9c2dc0f663ef3281f06ddf","slug":"bjp-state-president-ajay-bhatt-warm-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतना रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत का माफियाओं को सीधा संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते शराब, खनन, भू माफिया पूरे प्रदेश में हावी हो गए हैं। कांग्रेस की नीतियों के चलते ही पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीण अपनी ही पुश्तैनी भूमि से बेदखली के कगार पर हैं।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बदहाल है, नारी निकेतनों में बेसहारा महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार की कुनीतियों का जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता सौंपकर देगी। इस दौरान 18 लोगों को उन्होंने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
खड़ी बाजार में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार की खामियों के चलते देहरादून नारी निकेतन में संवासिनियों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन प्रदेश के मुखिया को जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है, वह प्रदेश में शराब माफिया, खनन माफिया को पनपाकर पहाड़ के ग्रामीणों की जमीन लूट रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आपदा घोटाले के तहत 1509 करोड़ रुपये का हिसाब आज तक नहीं दे पाए हैं। मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में तमाम जानकारियां छिपाई हैं, उनके पास ऑडी, मर्सडीज जैसी कारें हैं। शराब नीति बदलकर माफिया को ताकतवर बनाया है।
मंडी परिषद को शराब बेचने में लगाया गया है, जिस कारण प्रदेश को 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पूरा प्रदेश कंकरीट के जंगल में तब्दील हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली भाजपा अकेली पार्टी है। यहां चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया जाता है और वही प्रधानमंत्री पूरे विदेश में देश का नाम रोशन कर रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उनका प्रयास रहेगा कि आगामी विस चुनाव में वह प्रदेश में कमल का फूल खिलाएंगे।
प्रदेश पार्षद प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में 18 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन नेगी ने भी सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों के साथ भट्ट का स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अरहर की दाल के स्टॉक छिपा लिए, जिस कारण अरहर के दाम बढ़े। मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रही है। शीघ्र ही इसके परिणाम जनता के सामने होंगे। सभा को वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन नेगी, विमल भट्ट, ज्योति शाह मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिल शाही सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष मदन माहरा, दीप भगत, द्वाराहाट से प्रमुख ममता भट्ट, महेश नेगी, त्रिलोक बजेठा, भूपेंद्र सिंह, संजय मठपाल, दीपक बिनवाल, विमला रावत, रोहित शर्मा, ललित पपनै, विपिन शर्मा, प्रदीप बिष्ट, अशोक पंत, विनोद कुमार, कैलाश भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।