फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP's flag trip on bike

भाजपाइयों ने खूंट तक निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 21 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP's flag trip on bike
बाइक पर भाजपा की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क पांडेखोला से भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक खूंट तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी शामिल हुए। कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए भारत माता की जय वंदेमातरम के नारे लगाते चल रहे थे।

विज्ञापन


पांडेखोला से यात्रा को केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता ने रवाना किया। यात्रा के खूंट पहुंचने पर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क स्थित डा. पंत की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को याद करने के लिए प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन


जिससे की तिरंगे की आन, बान, शान को अक्षुण्ण रखा जा सके। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अल्मोड़ा जिले का अग्रणी स्थान है। सालम, सल्ट, खुमाड़, चनौदा घाटी सहित खूंट के सपूत पं. पंत का योगदान अविस्मरणीय है। जिसे युवा पीढ़ी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि पं. पंत ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री रहकर देश का गौरव बढ़ावा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को अविस्मरणीय बताया। महामंत्री रवि रौतेला ने संचालन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, गोविंद पिलख्वाल, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, धर्मेंद्र बिष्ट, चंदन लाल टम्टा, भुवन भाष्कर राठौर, दर्शन रावत, तुषार कांत साह आदि थे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed