फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP rally arrived with Harak

सीएम, विस अध्यक्ष माफिया के संरक्षक : हरक

Tue, 23 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला दन्यां/सोमेश्वर  (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला दन्यां/सोमेश्वर  (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 23 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP rally arrived with Harak
भाजपा की रैली में पहुंचे हरक - फोटो : अमर उजाला

दन्यां/सोमेश्वर  (अल्मोड़ा)। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता डा. हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर जमकर हमला  बोला। कुंजवाल के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दन्यां में आयोजित पर्दाफाश रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने  सीएम और विधानसभा अध्यक्ष पर माफिया तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कुंजवाल पर अपने चहेतों को विधानसभा में अनैतिक रूप से नौकरी में रखने का आरोप लगाया। डा. रावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर कांग्रेस के कारनामों की जांच करके दोषियों को जेल भेजा जाएगा। बाद में सोमेश्वर में आयोजित रैली में भी हरक प्रदेश सरकार और सीएम पर जऱ्मकर बरसे।
विज्ञापन


दन्यां में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल  ने संवैधानिक दायित्वों का मजाक बनाया हुआ है। डा. रावत ने कुंजवाल पर विधानसभा  में अपने परिजनों और चहेतों को अनैतिक तौर पर नौकरी देने, विधानसभा अध्यक्ष  निधि का दुरुपयोग करने और लोनिवि में करीबियों को गलत तरीके से ठेके  दिलवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्दाफाश रैलियों में उमड़ रही  स्वत: स्फूर्त भीड़ इस बात का प्रमाण है कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस का  बिस्तर बंध जाएगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सोमेश्वर के रामलीला मैदान में हुई पर्दाफाश रैली में मुख्य वक्ता डा. हरक सिंह रावत ने सीएम पर खनन और शराब लॉबी के हाथों  प्रदेश को बेचने का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक रेखा आर्या नेे कहा कि दलित  वर्ग की होने के कारण सीएम ने उनकी और सोमेश्वर क्षेत्र की उपेक्षा की और कांग्रेस छोड़ने पर उनका और उनके पति का बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित लटवाल और संचालन महामंत्री रवि रौतेला ने किया। 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व काबिना मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू  बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, बालम कपकोटी आदि ने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री  धर्मेंद्र बिष्ट और मनोज पंत ने किया।

रैली में मीना भैंसोड़ा, डीके जोशी, लता बोरा, किरन पंत, बीना नयाल, गोधन सिंह  भैंसोड़ा, केशर सिंह मेहता, बलवंत गैड़ा, घनश्याम गुरुरानी, अजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद  पिलख्वाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राजेंद्र कैड़ा, मोहन दोसाद,  कल्पना बोरा, दलीप रौतेला, बिशन रावत, मोहन भाकुनी, पान सिंह, कैलाश बोरा,  प्रकाश भंडारी आदि मौजूद थे।


दन्यां (अल्मोड़ा)।  भाजपा की पर्दाफाश रैली में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदार  कार्यकर्ताओं ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर वक्ताओं के भाषणों के दौरान भी समर्थकअपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी  करते रहे। कई बार जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कार्यकर्ताओं से व्यक्ति विशेष के बजाए भाजपा के नारे लगाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed