फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP pulled procession in Dyadi

भाजपाइयों ने ध्याड़ी में निकाला जूलूस

Mon, 08 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP pulled procession in Dyadi
भाजपा का जुलूस - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भाजपा की ध्याड़ी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं ने ध्याड़ी बाजार में जुलूस भी निकाला। न्याय पंचायत ध्याड़ी के अंतर्गत बूथों का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना भैसोड़ा का स्वागत किया।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने राज्य सरकार के भ्रष्ट कारनामों का पर्दाफाश करने और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज पंत, बलवंत गैड़ा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


इस मौके पर भैसाड़ी के प्रधान नंदन प्रसाद, बीडीसी सदस्य धनी राम समेत दो दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन प्रताप सिंह और मनोज पंत ने किया। बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं ने ध्याड़ी बाजार में जुलूस भी निकाला। बैठक में लक्ष्मण डसीला, हरीश नाथ, हरीश जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। भाजपा अल्मोड़ा विधानसभा की नंदादेवी स्थित गीता भवन सभागार में सोशल मीडिया कार्यशाला हुई। इसमें नगर, हवालबाग, भैंसियाछाना मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों, सह संयोजकों, कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से सोशल मीडिया की उपयोगिता बताई गई।

सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक भुवन जोशी, भाजपा आईटी सेल के टेक्निकल एक्सपर्ट अतुल कुमार ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के गुर सिखाए। इससे पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, भुवन जोशी, अतुल कुमार ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री रवि रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट, भाजयुमो अध्यक्ष महेश नयाल, अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी आदि थे।


अल्मोड़ा। भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक नवल वर्मा ने जिला अध्यक्ष की संस्तुति पर संयोजक, सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने दीपक तिवारी, ललित मोहन तिवारी, दीपांश खाती, मनोज कनवाल, अनुज जोशी, सुमित पांडे, कैलाश पांडे को संयोजक नियुक्त किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed