{"_id":"5e14c50d8ebc3e87943c2092","slug":"bjp-protected-the-interests-of-minority-hindus-rautela-almora-news-hld3686689190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा बाजार में सीएए के समर्थन में भाजपा की जोरदार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा बाजार में सीएए के समर्थन में भाजपा की जोरदार रैली
विज्ञापन
लमगड़ा बाजार में सीएए के समर्थन में भाजपाईयों द्वारा निकाली गई रैली।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लमगड़ा बाजार में रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार से होते हुए रामलीली मैदान में संपन्न हुई। इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि सरकार ने सीएए कानून लाकर देश के बाहर रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं के हित में काम किया है।
कहा कि वर्षों से उपेक्षित हिंदुओं को सीएए से राहत मिली है। आजादी से पूर्व पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश का उदय धर्म के आधार पर हुआ था तीनों देशों में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया गया जिसके चलते वे भारत में शरण लेने को मजबूर हुए।
विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीएए कानून लाने के बाद मुख्य विपक्षी कांग्रेस आम जनता और मुस्लिम समुदाय को भड़काने का काम कर रही है। कांग्रेस को वोट बैंक खिसकने का खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
रैली के संयोजक सुभाष पांडे ने कहा कि कांग्रेस को पाकिस्तान में प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं की चिंता नहीं है।
सभा को सह संयोजक रमेश बहुगुणा, लमगड़ा प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, धौलादेवी मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, राजेंद्र गैड़ा, श्याम नारायण पांडे, त्रिलोक रावत आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता लमगड़ा मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी और संचालन मदन रावत ने किया। इस मौक पर जिपंस देवकी बिष्ट, हरीश बोरा, विनीत बिष्ट, बालम कपकोटी, कुंदन नगर कोटी, प्रकाश धानक, कुंदन बिष्ट, बचेसिंह बिष्ट, हयात धौनी, धना धौनी, गिरीश खोलिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।