फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Meeting In Almora

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन वक्ताओं ने रखे विचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP Meeting In Almora
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करते अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को सोशल मीडिया के कुछ बुनियादी समझ होनी चाहिए। इस संबंध में कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

वह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास है। इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती है। कुंदर परिहार ने कहा कि डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ का मुख्य उद्देश्य अनुशासित और संस्कारित व्यक्ति निर्माण करना और संगठित समाज के आधार पर देश को परम वैभव पर ले जाना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व चौथे सत्र का उद्घाटन अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य, रणजीत सिंह और जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने किया। इस मौके पर रमेश बहुगुणा, दीप भगत, चंदन सिंह मेहता, प्रोफेसर एसएस पथनी, महेश नयाल, कुंदन लटवाल, विनीत बिष्ट, महिपाल बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा, राहुल वोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की समस्या का समाधान करने का संकल्प
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा की मंडल स्तरीय कार्य समिति की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और हर ग्राम पंचायत की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया।

सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है। वहां पर कै. जंग बहादुर दोसाद, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जेसी आर्या, घनश्याम जोशी, इंद्र फर्स्वाण, डीके जोशी, मंगल राणा, भुवन आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed