फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Meeting for Ranikhet Candidate

हॉट सीट पर पसंदीदा दावेदार के लिए हुई रानीखेत में भाजपा की रायशुमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP Meeting for Ranikhet Candidate
रायशुमारी बैठक को संबोधित करते पर्यवेक्षक हयात सिंह मेहरा। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत सीट पर भाजपा के प्रत्याशी चयन के लिए बृहस्पतिवार को 92 कार्यकर्ताओं ने वोटिंग की। सभी को तीन दावेदारों के नाम लिखने थे, जिसके बाद डिब्बे को सीलबंद कर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया। इस सीट पर भाजपा के दावेदारों की लंबी चौड़ी फौज है। रायशुमारी के लिए सुबह से ही दावेदार अपनी अपनी लॉबिंग में जुटे दिखे। अधिकांश दावेदारों के समर्थक भी वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

रानीखेत विधानसभा में भाजपा के पर्यवेक्षकों ने क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, मंडल पदाधिकारी, सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजकों से प्रत्याशी के लिए रायशुमारी कर गहमागहमी के बीच वोटिंग कराई। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता पर्यवेक्षक हयात सिंह मेहरा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश ठकुराठी के नेतृत्व में पहुंचे पर्यवेक्षक दल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपेक्षित लोग ही बैठक में भाग ले सकते हैं। इसके बाद दावेदारों को बाहर भेज दिया गया। भिकियासैंण, ताड़ीखेत, रानीखेत मंडल के लगभग 92 अपेक्षित पदाधिकारियों, सदस्यों ने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने के लिए वहां वोटिंग की। वहां पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, महेश नयाल, भिकियासैंण मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, ताड़ीखेत से आनंद बुधानी, रानीखेत से राजेंद्र जसवाल, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, संजय पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन माहरा, दीप भगत, महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, मंडल अध्यक्ष रेखा पांडे, हेमा नेगी, विनोद भार्गव, दावेदार कैलाश पंत, धन सिंह रावत, डा. प्रमोद नैनवाल, गोपाल उप्रेती, टीडी शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

एकजुट होकर करेंगे 60 पार का नारा बुलंद
रानीखेत। रानीखेत सीट पर भाजपा पर्यवेक्षक हयात सिंह माहरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्य अबकी बार 60 पार को हासिल करेंगे। शिव मंदिर सभागार में उन्होंने कहा कि टिकट एक ही व्यक्ति को मिलेगा। हालांकि अभी सभी लोगों के अपने अपने दावेदार हैं, लेकिन नेतृत्व जिस पर भी मुहर लगाएगा सभी को उसी उम्मीदवार को जिताना होगा। पर्यवेक्षक गणेश ठकुराठी ने भी लोगों से भाजपा की नीतियों को प्रचारित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमेश्वर में पर्यवेक्षकों ने जानी कार्यकर्ताओं के मन की बात
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के लिए बृहस्पतिवार को सोमेश्वर पहुंचा भाजपा के पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से रायशुमारी की। पर्यवेक्षक के रूप में यहां हयात मेहरा और गणेश ठकुराठी पहुंचे थे। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। वहां पर राजेंद्र कैड़ा, महेश नयाल, खड़क सिंह नेगी, देवेंद्र नयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed