फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Mahila Morcha meeting collective effort

Almora News: लोगों की समस्याओं के निदान का संकल्प लिया

Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha meeting collective effort
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनने और उनके निदान का सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पंजाब की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीनू सेठी ने कहा कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर बिना थके जन कल्याण के लिए रात दिन काम करना होगा और विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी होगी।
विज्ञापन


शिव पार्वती सदन में हुई बैठक में मीनू सेठी ने केंद्र सरकार की 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नित नए कीर्तिमान कर मान, सम्मान व गौरव बढ़ाया है। भाजपा में राष्ट्र सेवा और समाज सेवा सर्वोपरि है।
विज्ञापन


बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू रावत, जिला मंत्री कविता मनराल, मंडल अध्यक्ष अनीता गोस्वामी, उपाध्यक्ष किरन जोशी, रीना सतपोला, पूजा चौन्याल, रजनी पपनोई आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चौखुटिया पहुंचने पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष का महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता गोस्वामी, उपाध्यक्ष किरन जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रा कठैत, प्रियंका कन्याल आदि ने पारंपरिक परिधानों में स्वागत किया।


भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण रौतेला, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, मोहन कोटवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। वहीं जिला प्रभारी मोहनी कनवाल, संजना, दीक्षा, रूपाली, दीया, बजरंग दल के गोपाल जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed