रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। बाद में राजकीय अस्पताल जाकर रोगियों को फल बांटे। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से संबंधित पत्रक भी लोगों को सौंपे। गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई भी बांटी। गांधी चौक से रैली पूरे बाजार में होकर गुजरी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री कैलाश पंत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, दीप भगत, मदन मेहरा, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, सभासद विनोद कुमार, त्रिभुवन शर्मा, विनोद भार्गव, भुवन पपनै, सीमा जसवाल, ज्योति साह मिश्रा, दीप्ति बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गणेश राम आर्य, पूर्व कर्नल टीसी पांडे, रमेश जोशी, शकील अहमद, जगदीश अग्रवाल प्रदीप बिष्ट, कैलाश बिष्ट, पावस जोशी, कमल कुमार आदि रहे।