{"_id":"581f6b794f1c1b5310b37559","slug":"bjp-have-been-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों ने हमेशा बढ़ाया देश का गौरव : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों ने हमेशा बढ़ाया देश का गौरव : भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वीरांगना सरस्वती देवी, गंगा देवी समेत करीब 300 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने सैनिकों को देश का गौरव बताते हुए उनके त्याग, बलिदान और समर्पण को नमन किया। कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिकों के कारण ही हम सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
भट्ट ने पीओके में हुए सर्जिकल ऑपरेशन, जेएनयू प्रकरण के बहाने कांग्रेस, राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए खुद गौरवान्वित महसूस कर रही है। कहा कि देश के खातिर शहीद हुए सैनिकों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने गैरसैंण राजधानी को लेकर भी कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता से देश का नाम रोशन हो रहा है। भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ रहा है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने कारनामों से उत्तराखंड जैसी देवभूमि का नाम डुबोने का काम कर रही है।
प्रदेश की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं से त्रस्त है जबकि कांग्रेस भू, खनन, शराब माफिया को पनपाने का काम कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने सैनिक सम्मान समारोह के उद्देश्य बताते हुए देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान की चर्चा की।
अध्यक्षता त्रिलोक सिंह, संचालन प्रकाश जोशी, मोहन मेहरा ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, महेश नेगी, कैलाश भट्ट, पुष्पा भट्ट, गणेश नायक, सदानंद पांडे, भूपेंद्र कांडपाल, तारादत्त शर्मा, गजेंद्र नेगी, सदानंद पांडे आदि ने संबोधित किया।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि यदि कांग्रेस गैरसैंण राजधानी को लेकर ईमानदारी से पहल करती है तो भाजपा उसका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गैरसैंण में दो बार शिलान्यास, दो बार कैबिनेट बैठक, दो बार विधानसभा सत्र आयोजित कर चुकी है। अब तीसरी बार सत्र आयोजित करने की तैयारी है। इन सब चीजों पर करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं लेकिन राजधानी के नाम पर कुछ हासिल नहीं हो रहा।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तमाम स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मोड में देने का लाभ नहीं मिला। अलबत्ता पीपीपी मोड के संचालकों, सत्ता में बैठे उनके आकाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
बताया कि उन्होंने इस मामले को विधानसभा में उठाया था। उन्होंने अखबारों की कतरनों के साथ विधानसभा अध्यक्ष को यह समझाने की कोशिश की थी कि पीपीपी मोड के संचालक किस तरह से एक ही स्टाफ को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में घुमाकर गुमराह कर रहे हैं लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। हेलीकॉप्टर से पहुंचे भट्ट ने एक घंटा देरी से पहुंचने के लिए भी क्षमायाचना की। भट्ट बाद में कार से द्वाराहाट रवाना हो गए।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि देश में सर्जिकल स्ट्राइक दूसरी बार हुई है। पहली बार हनुमान जी ने लंका में चढ़ाई करते हुए की थी दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर की है। आज हालत यह है कि पाकिस्तान और उसकी सेना थर्रा रही है।