फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP government is actingill will : Kunjwal

भाजपा पर कांग्रेस शासन में शुरू की गई योजनाओं को अवरुद्ध करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
BJP government is actingill will : Kunjwal
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धौलादेवी विकासखंड के दूरस्थ गांव चल्थी का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दुर्भावना से कार्य कर रही है और पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को रोक रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भजापा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। भाजपा सरकार गांवों के विकास पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

जिनका विधायक कुंजवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पहले गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, कै. चंद्रा, चंदन सिंह बिष्ट, कमल बिष्ट आदि ने भी विचार रखे। संचालन राजेंद्र बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कुंजवाल ने श्री गौर राधाकृष्ण महाकाली जगतारणी धाम बाराकूना का भी भ्रमण किया। उन्होंने धाम के कार्य में हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उनके साथ जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, रमेश राम, मनोज, जगदीश प्रसाद, गणेश भट्ट, बसंत बल्लभ, शेखर पांडे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed