फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP government in double engine proved to be failure: Rawat

नाकाम साबित हुई डबल इंजन की भाजपा सरकार : रावत 

Fri, 25 Jan 2019 01:00 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Fri, 25 Jan 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP government in double engine proved to be failure: Rawat
ैंती में हुई सभा में मौजूद पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल आदि। - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है। नाराज जनता लोक सभा चुनाव में भाजपा सरकारों को सबक सिखाएगी। जैंती में म्यर मैत कार्यक्रम के तहत हुई सभा में उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास योजनाओं में भेदभाव का आरोप लगाया।  
विज्ञापन

   
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किए हैं। जनता की गाड़ी कमाई का पैसा मंत्रियों के सैरसपाटे में उड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में कई योजनाएं स्वीकृत की गईं लेकिन भाजपा सरकार इन योजनाओं को आगे नहीं बढ़ा रही है। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश सरकार पर कांग्रेस विधायकों के साथ विकास योजनाओं के मामले में भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायकों को विकास योजनाओं के लिए धन आवंटित किया जा रहा है जबकि कांग्रेस के विधायकों को पिछले दो सालों में बहुत कम धनराशि दी गई है। इस मौके पर अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री गीता ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, हरीश चंद्र आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे तथा संचालन प्रताप राम ने किया। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र मेर, दीपक फर्त्याल, रमेश मेलकानी, दिवान बोरा, दीवान सिंह सतवाल, गोकुल शर्मा, मोहन कुंजवाल, रमेश कुंजवाल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन


प्रियंका की सक्रियता से कांग्रेस में उत्साह      
अल्मोड़ा। प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद कांग्रेस के भीतर जोश बढ़ गया है। पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस नेत्री गीता ठाकुर ने 
कहा है कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ता दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पूरे देश में इसका लाभ मिलेगा। ब्यूरो    
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed