{"_id":"5f0aed358ebc3e63e32924c9","slug":"bjp-government-accused-of-cutting-public-welfare-schemes-almora-news-hld389403532","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार पर जन कल्याणकारी योजनाओं में कटौती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार पर जन कल्याणकारी योजनाओं में कटौती का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लॉक के रतखान और भैसोड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं में कटौती कर रही है। इस मौके पर डेढ़ दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की थीं, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद उनमें कटौती कर दी है। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा स्पष्ट निर्णय नहीं लिए जाने से जनता बेरोजगारी के दौर से गुजर रही है। ऐसे में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना कारगर साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन में कटौती कर एक परिवार में एक ही व्यक्ति को यह पेंशन दे रही है। इसके अलावा कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में भी भाजपा सरकार ने कटौती कर दी है। इस अवसर पर रतखान के पूर्व प्रधान गोविंद राणा, उप प्रधान रश्मि तिवारी समेत डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, हेम आर्या, प्रधान रतखान हंसा दत्त तिवारी, प्रधान भैसोड़ा पान सिंह सिजवाली, राजेश अधिकारी, रमेश बिष्ट, पान सिंह सतवाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जसवंत सतवाल, पान सिंह राणा, चंदन बोरा, नरेश सिंह, चंदन सिंह, दीवान सिजवाली आदि मौजूद थे।