फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Foundation Day

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP Foundation Day
देघाट में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत कामयाब है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बंसीलाल कक्कड़ और रणजीत सिंह भंडारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

वहां पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, किरन पंत आदि थे। इधर, स्याल्दे भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान देघाट बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद खेल मैदान में पार्टी का झंडा फहराकर मिष्ठान वितरण किया गया। वहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, महामंत्री भगवत सिंह, वीरेंद्र रावत, जगदीश चंद्र, पूरन उपाध्याय, आनंद सिंह, दिनेश लोहनी, नारायण बंगारी आदि थे। इधर, रानीखेत और ताड़ीखेत मंडल में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। रानीखेत में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल के बड़े भाई और पूर्व महिला मार्चा की नगर अध्यक्ष सीमा जसवाल के पति के निधन पर शोक जताया गया। वहां पर मदन माहरा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, विनोद भार्गव, कुबेर सिंह बिष्ट, कमल कुमार आदि थे। वहीं, ताड़ीखेत में मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद रावत, राम सिंह रावत, ध्यान सिंह नेगी, महेंद्र मेहरा, हेमा नेगी, गिरीश भगत, खुशाल जीना आदि थे।

अल्मोड़ा में पार्टी ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

अल्मोड़ा में पार्टी ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed