फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP District President said something about disclosing the name

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नाम का खुलासा करने की कही बात

Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
हेम कांडपा, अमर उजाला ब्यूरो
हेम कांडपा, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
 विधायक महेश नेगी द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से बग्वालीपोखर में बार खुलने पर आत्मदाह की धमकी देने संबंधी बयानों से पार्टी के अंदरूनी हल्कों में पारा गरमा गया है। नेगी द्वारा इसके पीछे भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ होने की बात कहने से देहरादून तक हलचल मच गई। इस बयान के जारी होने के बाद हरकत में आए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही ने भी अपने फेसबुक बयान में विधायक से उस भाजपाई का नाम  बताने को कहा तो कुछ ही देर में विधायक ने भी नाम का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


विधायक महेश नेगी द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट में दिए गए आत्मदाह करने की धमकी से संबंधित बयान ने द्वाराहाट से देहरादून तक हलचल मचा दी है। नेगी ने फेसबुक एकाउंट में लिखा है कि उन्होंने बग्वालीपोखर में कांग्रेस के एक नेता द्वारा खुलवाया गया बार बंद करवा दिया था। जिसे भाजपा के कुछ बड़े नेता फिर से खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं यदि बार खुला तो वे आत्मदाह कर लेंगे। 
विज्ञापन


उनके इस बयान के बाद फेसबुक में सक्रिय हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही ने विधायक के पोस्ट की खुले तौर पर आलोचना करते हुए उनसे संबंधित भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने को कहा ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। कुछ ही देर बाद विधायक नेगी ने नाम का खुलासा कर कार्रवाई करने आग्रह किया। साथ ही कहा कि इनमें से कुछ नेता उनके साथ (जिलाध्यक्ष के साथ) ही घूमते रहते हैं। इधर श्री शाही ने अपनी पोस्ट हटाते हुए अगली पोस्ट में लिखा कि वह पार्टी हित में जिला प्रभारी के निर्देशानुसार अपनी पोस्ट को डिलीट कर रहे हैं। बहरहाल जो भी हो यह मामला क्षेत्र से लेकर देहरादून तक चर्चा का विषय बन गया है। इसके पीछे के कारणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बांडी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कुछ लोगों व महिलाओं से बातचीत के दौरान बग्वालीपोखर में फिर से बार खोले जाने की बात सामने आई थी। मैंने उनसे सामान्य शब्दों में कहा था कि किसी भी हाल में बार नहीं खुलने दूंगा चाहे मुझे आत्मदाह ही क्यों न करना पड़े। इस छोटी सी बात को बहुत ज्यादा तूल दे दिया गया। जिससे मुझे दुख हुआ है। जानबूझकर किसी को दुखी करने अथवा बिना प्रमाण के आरोपित करने का मेरा कोई इरादा नहीं था।
महेश नेगी विधायक चौखुटिया-द्वाराहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed