फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Birthplace of Pt. Govind Ballabh Pant will be celebrated in Khunt

जन्मस्थली खूंट में मनाई जाएगी पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Birthplace of Pt. Govind Ballabh Pant will be celebrated in Khunt
अल्मोड़ा के विकास भवन में बैठक लेती जिलाधिकारी वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती इस वर्ष भी 10 सितंबर को उनके जन्मस्थल खूंट में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम ने कहा कि कोविड-19 नियमों के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खूंट में उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा, इसके अलावा विभिन्न विभागों के शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए खूंट स्मारक की सफाई, पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं और तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में नगर में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा की गई। पंत पार्क में पं. गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण और अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रभातफेरी नहीं निकलेगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक ललित मोहन भट्ट, राजेश कुमार, अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, विनोद कुमार पांडे, ललित पंत, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed