{"_id":"5e49326e82c039343e9fca21ef57f1c6","slug":"bir-shiva-school-student-missing-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरशिवा स्कूल का छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरशिवा स्कूल का छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से रानीखेत लौट रहा बीरशिवा स्कूल का 15 वर्षीय एक छात्र 21 नवंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। छात्र के अभिभावक दिल्ली रहते हैं जबकि छात्र बीरशिवा स्कूल, रानीखेत के छात्रावास में रहता है और दीपावली मनाकर रानीखेत लौट रहा था। पिता ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीरशिवा स्कूल के छात्रावास में रहने वाला छात्र करन कुमार पुत्र मनी राम 21नवंबर को दिल्ली रवींद्र नगर स्थित घर से दीपावली मनाकर रानीखेत लौट रहा था। पिता मनी राम का कहना है कि उन्होंने करन को आनंद विहार बस स्टेशन से रोडवेज की बस में बैठा दिया था और कंडक्टर से करन को रानीखेत के डिग्री कॉलेज गेट पर उतारने को कहा था। इधर कंडक्टर का कहना है कि उन्होंने करन को कॉलेज गेट पर सकुशल उतार दिया था। लेकिन वह तब से स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल नहीं पहुंचने पर इसका पता चला। करन की लंबाई पांच फीट है। मनी राम ने शीघ्र पुत्र को तलाशने की अपील की है। इधर कोतवाली पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन