{"_id":"c4533446a5ddcbf72ce25506a24f18e8","slug":"bick-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार 28 फरवरी को सोमेश्वर पहुंच रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल उत्तराखंड स्टेडियम का विधायक रेखा आर्या और एसडीएम रिंकू बिष्ट ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र में बाइक रैली भी निकाली।
विधायक रेखा आर्या ने पल्यूड़ा से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली बैगनियां, भैसड़गांव, ढुमड़गांव, डिगरा, खर्कवाल गांव, रनमन, मनान, टाना, रैत, लोद, खाड़ी, झुपुलचौरा, चनौदा, छानी, ल्वेशाल आदि क्षेत्र से होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। विधायक रेखा आर्या ने अधिक से अधिक लोगों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।