फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhikiyasain's Masjid Mohalla becomes Micro Containment Zone

भिकियासैंण का मस्जिद मोहल्ला बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bhikiyasain's Masjid Mohalla becomes Micro Containment Zone
महिला अस्पताल में कोरोना जांच करवाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के गांधी नगर वार्ड में पांच और विकाखंड भिकियासैंण के ग्राम पंचायत दलमोड़ी में चार लोगों के एक साथ कोरोना पॉजीटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने नगर के मस्जिद मोहल्ले को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया है। घरों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में मस्जिद मोहल्ले में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें एक 10 वर्षीय बालक और चार महिलाएं शामिल हैं। एसडीएम राहुल शाह ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मोहल्ले का जायजा लिया। प्रशासन ने लगभग 100 मीटर परिधि को सील करके माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। इसमें आने जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

साथ ही मोहल्ले के लोगों को होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। क्षेत्र में सीमित अवधि में रोस्टर के अनुसार एक समय में आवश्यक सामग्री की दो दुकानें ही खुलेंगी। इस दौरान घर का एक ही सदस्य खरीदारी के लिए जा सकेगा। इसके अलावा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका सैंपल लेगी। उधर पांचों कोरोना पॉजिटिव को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया है। उधर दलमोड़ी ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते दिनों कोरोना सैंपल लिए थे। सभी को उपचार के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन में तीन स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की रैपिड जांच की गई। अस्पताल के 50 से अधिक कर्मचारियों के सैंपल लिए गए, जिसमें से वार्ड ब्वाय, फार्मेसिस्ट और एक पर्ची काउंटर कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों मरीजों को बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बाद अस्पताल को सैनिटाइज किया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया जाएगा। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इधर जिला अस्पताल में भी कोरोना जांच के लिए 25 टेस्ट ट्यूब पहुंच गई है। संवाद
दो गर्भवती महिलाओं समेत 12 संक्रमित
बागेश्वर। बागेश्वर में दो गर्भवती महिलाओं के साथ ही तीन कर्मचारियों समेत कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना ने दो गर्भवती महिलाओं के साथ ही उद्यान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के एक ट्रेनर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। 51 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा है।

अब तक आठ पुलिस कर्मी पॉजिटिव
अल्मोड़ा। जिले में अब तक कुल आठ पुलिस कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार बीते दिन छह पुलिस कर्मियों के अलावा पिछले दिनों दो अन्य पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। लमगड़ा थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि एक पुलिस कर्मी का स्वास्थ्य खराब होने पर वह अस्पताल में उपचार के लिए गया था। कोरोना लक्षण पाए जाने पर उनकी जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में आए एक और ने जांच करवाई वह भी पॉजिटिव पाया गया। बाद में बृहस्पतिवार को छह और कर्मी पॉजिटिव आए हैं। जिसके चलते थाना सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed