फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra at Pindeshwar Mahadev Temple

पिंडेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Thu, 15 Jun 2017 10:51 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन

 पंचेश्वर महादेव मंदिर के मूर्ति स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव पर शिव महापुराण कथा जारी है। कथा व्यास मौनी महाराज के शिष्य महंत रमेश दास जी महाराज ने कहा कि नियमित पूजा अर्चना से जहां मनुष्य तनाव मुक्त होता है, वहीं घर में सुख समृद्धि का वास भी होता है। उन्होंने भगवान शिव के कई रूपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


कहा कि भगवान शिव नाम लेने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए उन्हें आशुतोष की संज्ञा भी दी जाती है। कथा सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंच रहे हैं। शिव मंदिर धर्मशाला समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडे ने बताया कि समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह कार्यक्रम चल रहा है। समारोह मौनी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है, समापन 25 जून को पूर्णाहूति, यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ होगा। उधर, गगास के पिंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर क्षेत्र में भव्य यात्रा निकाली। जिसमें गजानन गिरि, कथा वाचक पं. बालादत्त जोशी, यजमान तारादत्त जोशी, महंत विश्व गिरि सहित मनेला, गुढोली, ऐराड़ी गांव की महिलाओं ने शिरकत की। आयोजन समिति के प्रवक्ता हरीश चंद्र डौर्बी ने सभी का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed