फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhagawat Katha in Almora

Almora News: भागवत कथा में दिया कल्याणकारी कार्यों का संदेश

Sat, 25 Mar 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bhagawat Katha in Almora
स्याहीदेवी मंदिर में देवी भागवत कथा सुनती महिलाएं। संवाद
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। नवरात्र के दौरान मंदिरों में भीड़ है। घरों में भी महिलाएं भजन, कीर्तन कर रहीं हैं। कई जगह सुंदरकांड पाठ और भागवत कथा हुई। इनमें कल्याणकारी कार्यों का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

स्याल्दे के राम मंदिर में लीलाधर जोशी, मोहन चंद्र तिवारी, नंदन बिष्ट, कैलाश पपनोई, रमेश पपनोई, कमला देवी, जानकी देवी, सूरज मेहरा आदि भक्तों ने भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ किया। स्याहीदेवी मंदिर में आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक मुकेश जोशी ने मा भगवती को महाशक्ति बताया। वहां मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश रौतेला, उपाध्यक्ष पान सिंह, उपसचिव पंकज नाथ गोस्वामी, कोषाध्यक्ष संजय बिष्ट, हरीश रौतेला, राजेंद्र बिष्ट, नीरज गोस्वामी, सुरेंद्र नाथ गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन

बरगल्ला में भागवत कथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। वहां व्यास हिमांशु जोशी, पिनाथेश्वर महंत, क्षेत्रपाल महाराज, यजमान रणजीत सिंह, तारा सिंह कैड़ा, विशन सिंह कैड़ा आदि रहे। धौलछीना के सील और आरटीओ कार्यालय के पास देवी मंदिर में हो रही भागवत कथा में भक्तों की भीड़ रही। सोमेश्वर के मां जयंती मंदिर जेटकोट में मंदिर के शंकरपुरी महाराज के निर्देशन में मार्कंडेय पुराण कथा ज्ञान यज्ञ हो रहा है। इसमें कथावाचक कैलाश चंद्र तिवारी ने धर्मकर्म का मर्म बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत के झूला देवी, कालिका मंदिर, द्वाराहाट के दूनागिरि मंदिर में पूजा की गई। द्वाराहाट नगर स्थित कुल देवी धाम शीतला मंदिर में देवी भागवत कथा हो रही है। इसमें कथावाचक आचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि अपना जीवन सदा कल्याणकारी कार्यों में लगाएं। कथा के यजमान तारा शर्मा, नितिन शर्मा जमाता बमनपुरी हैं। अनिल चौधरी काकू ने भी सहयोग किया। धनखलगांव, नैथना देवी मंदिर नौबाड़ा सहित कई स्थानों पर श्री देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed