फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Be Ready to Face New Challenges: Dr. Lara

नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहें बालिकाएं: डॉ. लारा

Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Be Ready to Face New Challenges: Dr. Lara
बच्चों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी देती डा. लारा साल्वी। - फोटो : अमर उजाला
 शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में स्पेन से आईं डॉ. लारा साल्वी ने बालिकाओं को मासिक धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान बालिकाओं में होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि बालिकाओं को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
विज्ञापन


उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं डॉ. लारा ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्होंने बालिकाओं को उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने बालिकाओं को जीवन में आने वाली
विज्ञापन



चुनौतियों और जिम्मेदारियों के लिए भी तैयार रहने को कहा। इस मौके पर छात्राओं को मासिक धर्म विषय पर बनी ऑस्कर अवार्ड प्राप्त डॉक्यूमेंटरी भी दिखाई गई। जिसमें बच्चों को जीवन में हर तरह की कठिनाइयों के बीच आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। वाद-विवाद में नमन यश जोशी विजेता रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाते हुए अपनी कल्पना और समझ को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed