{"_id":"628fbeed3e50e0237f113eaf","slug":"bdc-meeting-in-dwarhat-ranikhet-news-hld463919964","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार बीडीसी बैठक में अधिकारियों को जवाब देना हो गया मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार बीडीसी बैठक में अधिकारियों को जवाब देना हो गया मुश्किल
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते विधायक मदन बिष्ट। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लॉक की बीडीसी बैठक हंगामेदार रही। बैठक में दूूनागिरी उद्यान की बदहाली पर जमकर बहस हुई। विभागीय अधिकारियों से इसके लिए नीति बनाने की मांग उठाई गई। पानी, बिजली सहित तमाम समस्याओं पर सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा। सदस्यों के सवालों पर कई अधिकारी बगलें झांकते नजर आए।
ढाई साल बाद हुई क्षेत्र समिति की बैठक में उद्यान, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत, लोकनिर्माण, कृषि, वन, स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा, खाद्य, स्वास्थ्य आदि विभागों पर चर्चा हुई। ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। जल जीवन मिशन के कार्यों पर सवाल खड़े किए। कहा कि जगह-जगह पेड़ों की लॉपिंग न होने के कारण तारों के झूलने का खतरा बना हुआ है। सदस्यों ने उद्यान विभाग के दूनागिरी गार्डन की दुर्दशा को प्रमुखता से उठाया। उन्होेंने कहा कि 256 एकड़ भूमि में फैले उद्यान से लाखों की आय होती है। वर्तमान में यह उद्यान कर्मचारियों का वेतन तक नहीं निकाल पा रहा है। उन्होंने उद्यान कार्यालय और गोदाम ब्लॉक मुख्यालय में खोलने की मांग उठाई। अदरक, हल्दी का बीज पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया। ज्येष्ट प्रमुख नंदिता भट्ट ने कहा कि अदरक के स्थान पर अद्दू का बीज वितरित कर दिया गया। छानागोलू डैम का कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर भी जमकर हंगामा हुआ। बैठक में विधायक मदन बिष्ट भी मौजूद रहे।
जेई की कार्यप्रणाली पर सवाल, स्थानांतरण की मांग
द्वाराहाट। जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर सदस्यों ने पाइप लाइनों को खुला छोड़ने सहित विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा काटा। बाद में अधिकारियों ने थर्ड पार्टी की ओर से योजना का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। विधायक मदन बिष्ट ने अधिकारियों से कहा कि होटल में बैठकर सर्वे करना उचित नहीं है। उन्होंने बासुलीसेरा में पेयजल समस्या के निदान के लिए जिला पंचायत निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। सदस्यों ने जल संस्थान के जेई की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा किया उनके स्थानांतरण की मांग उठाई। जिसका विधायक और प्रमुख ने भी समर्थन किया। ब्लॉक प्रमुख ने डेढ़ माह के भीतर पेड़ों की लॉपिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-चर्चा में इन सदस्यों ने लिया भाग
-प्रधान प्रमोद जोशी, जगदीश बुधानी, महेंद्र सिह, अंजू जोशी, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रतन कुमार, गिरधर सिह, हरीश पांडे, प्रेम लता तिवारी आदि।