{"_id":"58c433434f1c1b374fdc564b","slug":"baythaki-holi-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम हो बृज की सुंदर गोरी मैं मथुरा को मतवारो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम हो बृज की सुंदर गोरी मैं मथुरा को मतवारो...
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में होली गातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में खड़ी और बैठकी होली जोरों पर चल रही है। कहीं महिलाओं की बैठकी होली में रंग जम रहा है तो कहीं पुरुषों की खड़ी होली की धूम मची है। इधर जिले के ग्रामीण इलाके में होल्यार घर-घर जाकर होली गायन में मशगूल हैं। मंदिरों में भी होली गायन किया जा रहा है। ठंड के बीच भी होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया है।
विज्ञापन
गोपालधारा में गीता सनवाल के आवास में महिलाओं की बैठकी होली हुई। होल्यारों ने जनक दुलारी कहे रघुवर से नाथ हमें वन जाना है, भव भंजन गुणगाऊं, मैं अपने राम को रिझाऊं, आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो आदि होली गीत गाए और नृत्य किया। इस अवसर पर जय पांडे, प्रीता पांडे, राधा सनवाल, बीना भटट, अनुपमा सनवाल, भावना भट्ट, गीता तिवारी, राधा तिवारी, प्रेमा जोशी, निक्की, नीमा मेहता, अंजू तिवारी, भावना जोशी, शशि भट्ट, गोविंदी मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नगर के मोहल्लों में होली की धूम मची है। बैठकी होली में होली गायकों ने विभिन्न रागों में गोरी प्यारों लागो तेरे झनकारो, तुम हो बृज की सुंदर गोरी मै मथुरा को मतवारो..., तेरे अंगना होली आई रही, रंग लाई रही..., मेरो रंगीलो देवर घर ए रौछ... आदि होली गायन किया। इधर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में होली पूरे शबाब पर है। ग्रामीण अंचलों में खड़ी होली गायन मशहूर है।
विज्ञापन
होल्यार घर-घर जाकर खड़ी होली गायन कर रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत चौकुना, नौगांव, सैनोली, थामथोली, मझाऊ, बाराकोट, सूरी, रज्यूड़ा, पुखाड़ी, तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, भाबू, लोहना, कुटौली, बकस्वाड़, छड़ौजा, रणाऊं, कनरा समेत कई गांवों में खड़ी होली गायन जोरों पर चल रहा है। होल्यारों ने श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए लला..., सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरिजापति नंदन.., सुमिरो सीता राम तुम, हीरा जनम नही पाओगे.., वन को चले दोनों भाई इन्हें समझाओ री माई आदि होली गायन किया।