फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Barasal Gatherer opposed to making new drinking water scheme

बड़सैल गधेरे से नई पेयजल योजना बनाने का विरोध किया

Sun, 03 Mar 2019 11:16 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sun, 03 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Barasal Gatherer opposed to making new drinking water scheme
बड़सैल गधेरे में अवैध खनन होने पर रेंजर विशन राम आर्या से नाराजगी जताते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
 सोमेश्वर तहसील में बड़सैल गधेरे से नई पेयजल योजना बनाने का अर्जुनराठ, भानाराठ और मल्लाखोली के ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने रविवार को गधेरे में जल स्रोत के पास जाकर नई बिछाई जा रही पाइप लाइन को उखाड़ दिया। कहा कि इस जगह पर अवैध रूप से पत्थर और रेता का खनन किया जा रहा है। करीब आधा दर्जन बुरांश और बांज के पौधे भी उखाड़े गए हैं। ग्रामीणों ने मौके पर वन क्षेत्राधिकारी को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


बड़सैल गधेरे से पूर्व में ही अर्जुनराठ, भानाराठ और मल्लाखोली गांव के लिए पेयजल योजना बनी है। इसी गधेेरे से ऊपरी क्षेत्र से एक और नई पेयजल योजना बनाने की सूचना मिलने पर ग्रामीण भड़क उठे। उनका कहना है कि इससे तीनों गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। तीनों गांवों के काफी संख्या में ग्रामीण बड़सैल गधेरे में पहुंचे। उन्होंने वहां से नई बिछाई जा रही पेयजल योजना के पाइप उखाड़ दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्थान पर अवैध रूप से पत्थर और रेता का भी खनन किया जा रहा है। यहां पर 28 स्थानों पर पत्थरों और कई जगहों पर रेते के भी ढेर लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा रोपे गए बांज और बुरांश के आधा दर्जन पौधे भी उखाड़े गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वह जंगल बचाने की मुहिम चलाए हुए हैं। लेकिन गधेरे में अवैध खनन किया जा रहा है और रेता निकाला जा रहा है। जो बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने रेंजर विशन राम आर्या को मौके पर बुलाया। रेंजर ने वहां खनन कर निकाले गए पत्थर और रेते के ढेरों की नापजोख की। इस दौरान मौके पर कोई मजदूर नहीं मिला।  रेंजर ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सायं चार बजे ग्रामीण लौट गए। विरोध जताने वालों में महेश बोरा, संजय बोरा, सुरेश बोरा, नंदन बोरा, दलीप बोरा, श्याम बोरा, पुष्कर बोरा,गणेस बोरा, राजेंद्र बोरा, विशन सिंह, राम सिंह, प्रकाश सिंह, शंकर सिंह, जीवन सिंह, नंदन सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed