फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Banana prices increased as soon as Sawan started

Almora News: सावन शुरू होते ही बढ़े केले के दाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Banana prices increased as soon as Sawan started
अल्मोड़ा। सावन माह की शुरुआत के साथ ही फलों की मांग बढ़ने लगी है, जिसका असर बाजार में कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से केले के दामों में पिछले कुछ दिनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां केले 40 से 45 रुपये प्रति दर्जन तक बिक रहे थे, वहीं अब इनके दाम बढ़कर 60 से 65 रुपये प्रति दर्जन पहुंच गए हैं। कीमतों में आई इस बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

फल विक्रेता मोनू साह ने बताया कि सावन में धार्मिक अनुष्ठानों, व्रत-उपवास और पूजा-पाठ के चलते केले की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसके अलावा मंडियों से बढ़ी हुई खरीद कीमत और परिवहन लागत का असर भी खुदरा बाजार में देखने को मिल रहा है। मांग बढ़ने के कारण कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। वहीं शंकर साह ने बताया कि मंडी से ही केले महंगे मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में एक दर्जन केले 40 से 45 रुपये प्रति दर्जन बेचे थे लेकिन वर्तमान में 60 से 65 रुपये बेच रहे हैं। केले के दामों में वृद्धि से लोगों के घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में आपूर्ति सामान्य होने पर फलों के दामों में कुछ राहत मिल सकेगी। फिलहाल सावन के दौरान बढ़ी मांग के चलते फल बाजार में कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed