फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ban on sale of medicines in medical stores without pharmacists

Almora News: बगैर फाॅर्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोर में दवा की बिक्री पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ban on sale of medicines in medical stores without pharmacists
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम ने सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत लमगड़ा तहसील में मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में बीपीपीआई मानकों का पालन न होने और बगैर फाॅर्मासिस्ट के संचालित होने पर इसमें दवा की बिक्री पर रोक लगा दी हैे।
विज्ञापन

इस दौरान स्टोर में एक्सपायरी दवा की जांच कर संचालकों के लाइसेंस जांचे गए। प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी बॉक्स नहीं मिले तो कई में कैमरे लगे नहीं पाए गए। टीम ने संचालकों को एक्सपायरी बॉक्स बनाने, ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने और स्टोर में कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र- छात्राओं को एक्सपायरी दवा के दुष्प्रभाव, सुरक्षित दवा का प्रयोग करने, निशुल्क विधिक सहायता आदि के बारे में जागरूक किया। टीम में डाॅ. कमलेश जोशी, डाॅ. संजय कुमार, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी शामिल रहीं।
विज्ञापन


फोटो- 18एएलएम 12पी- लमगड़ा में मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण करती टीम। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed