बैजनाथ आकर खुद करूंगा जांच: डीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में अनियमितताओं की जांच को बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम और सीएमओ का सौंप दी है। जांच कमेटी को अस्पताल स्वास्थ्य सलाहकार समिति के दो अलग-अलग बैंकों में दो खाते मिले। डीजी स्वास्थ्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द अस्पताल आकर अनियमितताओं की जांच करने की बात कही है।
मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी और अस्पताल के डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में लंबे समय से फर्जी दवाओं के बिलों और भोजन बिलों के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। अस्पताल प्रभारी हरीश पोखरिया ने सीएमओ पर दवा और भोजन के बिलों का भुगतान करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, जितेंद्र मेहता आदि की मांग पर डीएम ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने सीएमओ और डीएम को सौंपी रिपोर्ट में कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सलाहकार समिति का एक खाता होना चाहिए था। जबकि समिति का एक खाता उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और दूसरा एसबीआई गरुड़ में है।
जांच कमेटी ने रिपोर्ट में कहा है कि प्रभारी का व्यवहार अस्पताल कर्मियों के प्रति ठीक नहीं है। डीजी स्वास्थ्य एचसी भट्ट कहना है कि स्वास्थ्य सलाहकार समिति का अलग-अलग खाते होना गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि मैं जल्द बैजनाथ आकर मामले की जांच करूंगा। विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने बताया कि अस्पताल के प्रभारी ईमानदार हैं। प्रभारी का तबादला किया गया तो सीएमओ को खामियाजा भुगतना होगा। सीएमओ जेसी मंडल ने बताया कि जांच में स्वास्थ्य सलाहकार समिति के दो खाते पाए गए जो गलत है। उन्होंने कहा अस्पताल प्रभारी द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।