{"_id":"57bc8e3f4f1c1b774cd4fd97","slug":"badminton-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष वर्ग में काशीपुर, महिला वर्ग में पिथौरागढ़ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष वर्ग में काशीपुर, महिला वर्ग में पिथौरागढ़ विजेता
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन की विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय स्टेडियम में चल रही कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर और महिला वर्ग में महाविद्यालय पिथौरागढ़ की टीमें विजेता रही। पुरुष वर्ग में हिमांशु तिवारी, महिला वर्ग में रूपसी मलिक विश्वविद्यालय चैंपियन बने।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग टीम चैंपियनशिप का फाइनल मैच राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर और एमबीपीजी हल्द्वानी के बीच खेला गया। जिसमें राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर ने एमबीपीजी हल्द्वानी को 3-1 से पराजित कर चैंपियनशिप जीत ली। महिला वर्ग का फाइनल महाविद्यालय पिथौरागढ़ और राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें महाविद्यालय पिथौरागढ़ ने राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर को सीधे 2-0 से पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में काशीपुर के हिमांशु तिवारी ने हल्द्वानी के हिमांशु केडियाल को 2-1 से हराकर और महिला वर्ग में द्रोण की रूपसी मलिक ने काशीपुर की जया जोशी को 2-0 से पराजित कर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन
समापन पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी और जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने सभी का आभार जताया।
आयोजक सचिव लियाकत अली ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर विवि की टीम का चयन किया गया है जो रोहतक विवि में होने वाली नार्थ जोन प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर विवि के चयनकर्ता डीके सेन, निर्णायक उप क्रीड़ाधिकारी काशीपुर निर्मला पंत, मनि भारद्वाज, हेम पांडे, क्रीड़ाधिकारी नागेंद्र प्रसाद शर्मा, डा. जगदीश बिष्ट, डा. डीके उपाध्याय, डा. शांति नयाल, पूर्व तहसीलदार केशव लाल टम्टा, श्याम भट्ट, प्रेम लटवाल मौजूद थे।