{"_id":"60fc77058ebc3e586a5a596a","slug":"bad-road-to-lamagada-block-almora-news-hld4322881149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा को जोड़ने वाली सड़क का डामर उखड़ा, बन गए हैं गड्ढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा को जोड़ने वाली सड़क का डामर उखड़ा, बन गए हैं गड्ढ़े
विज्ञापन
ारिश से लमगड़ा ब्लाक को जोड़ने वाली सड़क का उखड़ा डामर। विज्ञप्ति
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बारिश से लमगड़ा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। लमगड़ा विकासखंड को जोड़ने वाली सड़क का डामर पूरी तरह से बह गया। इससे सड़क गड्ढ़ों में बदल गई। इससे सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गधेरे में जलभराव से भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय कृषक मनोज बिष्ट और रतन बिष्ट आदि के खेत भी बह गए। कई गांवों में खेतों की दीवार और नाले, गधेरों के आसपास भू-कटाव हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों ने तहसील में इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को खेती को पहुंचे नुकसान का मुआयना करना चाहिए। जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पानी की निकासी करवानी चाहिए। ताकि अधिक नुकसान न हो। ग्रामीणों ने विकासखंड स्तर पर आपदा राहत और बचाव केंद्र स्थापित करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि आगे भी बारिश हुई तो भूकटाव बढ़ जाएगा। इससे निकटवर्ती आवासीय भवनों को खतरा हो सकता है। लमगड़ा के कनिष्ठ उपप्रमुख किशन सिंह बिष्ट ने तत्काल ब्लॉक की सड़क को बनाने और उसमें पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लमगड़ा बाजार में आबादी बढ़ने के साथ ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने विकासखंड के गधेरे में मजबूत नाला बनाने की बात कही। लमगड़ा क्षेत्र को जाने वाली सड़क में कई स्थानों पर बोल्डरों और दीवारों के आने का खतरा बना है। स्थानीय लोगों ने इस प्रकार के स्थानों को चिह्नित कर खतरनाक पेड़ों को काटने की मांग की है।