{"_id":"619fd9e38e6b394d3325241f","slug":"bad-road-in-rural-ranikhet-ranikhet-news-hld4456838119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक नहीं हो पाए गांवों को जोड़ने वाले बदहाल संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक नहीं हो पाए गांवों को जोड़ने वाले बदहाल संपर्क मार्ग
विज्ञापन
इस हालत में हैं ताड़ीखेत के गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के गांवों को जोड़ने वाले रास्तों को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। यह स्थिति तब है जब ग्रामीण इस मांग को कई बार प्रमुखता से उठा चुके हैं। नाराज ग्रामीणों ने अब प्रदर्शन करने का मन बना लिया है। उधर, बीडीओका कहना है कि ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में इसका प्रस्ताव बनेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गत दिनों ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों से भी बातचीत की और खबर भही प्रकाशित हुई। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ठाकुर का कहना है कि इन पथरीले और झाड़ीदार रास्तों से किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इन रास्तों से होकर गुजरते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक अलग से है।
उन्होंने कहा कि लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। दीपक ने बताया कि दो दिन पहले स्कूल जाते समय एक बच्चा इस रास्ते पर गिर गया। गनीमत यह रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने चेतावनी है कि यदि शीघ्र रास्ते ठीक नहीं किए गए तो ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। बीडीओ रवि सैनी का कहना है कि ग्राम सभा की खुली बैठकों में ग्रामीण यदि प्रस्ताव रखेंगे तो रास्तों की मरम्मत के लिए प्रयास होंगे।