फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Road in Ranikhet

आपदा में लोनिवि की सड़कों को हुआ था 15 करोड़ का नुकसान, स्वीकृत हुए 1.15 करोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Ranikhet
आपदा में ध्वस्त लोअर माल रोड मुक्तिधाम मोटर मार्ग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बेमौसमी आपदा को चार माह का समय गुजर गया है, लेकिन आपदा में ध्वस्त निर्माणों को नहीं सुधारा जा सका है। लोनिवि की कई सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने इन सड़कों के लिए कुल 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव आपदा मद में भेजा था, इसके एवज में मात्र 1.15 करोड़ रुपये ही स्वीकृत हुए हैं। छावनी परिषद क्षेत्र में हुए ध्वस्त निर्माण भी ठीक नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

अक्तूबर दूसरे हफ्ते में बेमौसमी बारिश हुई थी, आपदा में काफी नुकसान हो गया था। नगर क्षेत्र छावनी के अधीन है। यहां पर्यटकों और बच्चों के लिए निर्मित आशियाना पार्क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कैंट की कई अन्य संपत्तियों को भी 40 से 45 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा था, लेकिन बड़े नुकसानों को अभी ठीक नहीं किया गया है। क्षतिग्रस्त निर्माण लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैं। कैंट के राजस्व अधीक्षक राजेंद्र पंत ने बताया कि कुछ कार्य विधायक निधि से भी चल रहे हैं। लोनिवि की कई सड़कें ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन

रीची-भुजान, गनियाद्योली-सिंगोली-अम्याड़ी, चौबटिया-बमस्यूं, भड़गांव, लोअर माल रोड आदि सड़कों के बुरे हाल थे। हालांकि लोनिवि की तरफ से सभी मार्गों में कार्य कर यातायात तो सुचारु कर दिया था, लेकिन धन के अभाव में क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण नहीं हो सका। कई सड़कें धंसी हैं। उनका भी निर्माण नहीं हुआ है। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने सभी सड़कों के सुधारीकरण के लिए आपदा मद से लगभग 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से जेसीबी कार्य के लिए 88 लाख और दीवार पुनर्निर्माण के लिए 27 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तिधाम मोटर मार्ग आपदा मानकों में नहीं आ पा रही है। उसके लिए 16 लाख रुपये का प्रस्ताव अलग से भेजा गया है। 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में से सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये ही अभी तक आपदा मद से स्वीकृत हुए हैं। जैसे जैसे राशि मिलती जाएगी, कार्यों में तेजी लाई जाएगी। यातायात के लिए सभी मार्ग फिलहाल सुलभ हैं।
- केएस बिष्ट, एई लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed