फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Road in Kausani

कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग पर गड्ढे बनने से पर्यटक नहीं ले पा रहे सुरम्य वादियों का लुप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Kausani
कौसानी भतेड़िया मोटर मार्ग की दुर्दशा - फोटो : GARUD
कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग गड्ढों में खोने लगा है। वहां बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बनदिग्वाड़ से भतेड़िया के बीच सैकड़ों गड्ढे होने से कौसानी आने वाले पर्यटक यहां की सुंदर वादियों को नहीं निहार पा रहे हैं।
विज्ञापन

कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग की लंबाई आठ किमी है। इस पर कई जगह गड्ढे बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भतेड़िया, सौली, कौसानी, डुंगलोट, कौलांग, तुनिया, सरोली के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई खंड के इंजीनियरों से कई बार इस सड़क को सुधारने की मांग की है लेकिन विभाग ने सड़क में बने गड्ढों का भरना तो दूर बंद नालियों की तक सफाई नहीं की है। इस कारण सड़क पर हो रहे जलभराव से भी सड़क उधड़ती जा रही है। इस कारण आठ किमी दूर पहुंचने में ही हल्के वाहनों को एक घंटा लग जाता है।
विज्ञापन

मार्ग की हालत खस्ता होने से कौसानी पहुंचने वाले पर्यटक कौसानी और डुंगलोट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जबकि वहां की खूबसूरत वादियां कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। कौसानी निवासी रवि नेगी, चंदन सिंह, अशोक सिंह, प्रेम सिंह ने पीएमजएसवाई खंड के इंजीनियरों से मोटर मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed