फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bad road

दो साल में भी नहीं सुधरी सात किमी सड़क 

Fri, 24 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 24 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
bad road
सोमेश्वर की टूटी रोड - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सात किमी लंबी सोमेश्वर-भैसड़गांव रोड का सुधारकीरण कार्य कछुवा गति से चल रहा है। मार्ग में जगह-जगह कलमठ अधूरे पड़े हैं। गड्ढों में बारिश का पानी जमा है, लेकिन लोनिवि एडीबी खंड सड़क का काम दो साल बाद भी पूरा नहीं कर सका है। इस कारण क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांव के लोगों को  दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सात करोड़ रुपये से इस सड़क का सुधारीकरण का काम दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस सड़क में करीब दर्जन भर कलमठों का काम अधूरा पड़ा है जो कि दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। डामर उखड़ने से सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों में बरसाती पानी जमा हुआ है।
विज्ञापन


इस मार्ग से होकर बैगनियां, महरागांव, डिगार, फल्यांटी, बनौड़ा, भूलगांव, भैसडग़ांव, चौड़ा, खर्कवालगांव, आगररौलकुड़ी, चौड़ा, बजेलीगांव आदि क्षेत्र के लोग आते-जाते हैं।  सात करोड़ रुपये में से अब तक ठेकेदार ने मात्र 1.5 करोड़ रुपये का ही कार्य किया है।  बरसात का सीजन शुरू हो गया है यदि जल्द सड़क का काम पूरा नहीं किया गया तो यह सड़क कई स्थानों पर मलबा आने से बंद भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed