फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Baby scorching due to swinging strings

झूलते तार की चपेट में आने से बच्ची झुलसी

Sun, 13 Jan 2019 11:12 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sun, 13 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Baby scorching due to swinging strings
अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती झालडुंगरा गांव में करेंट से झुलसी ममता। - फोटो : अमर उजाला
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत झालडुंगरा गांव में 11 केवी की बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्ची झुलस गई। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को ग्राम पंचायत झालडुंगरा में 11 केवी के बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह बगडवाल ने इसकी सूचना विभाग के अधिशासी अभियंता को दी। अधिशासी अभियंता ने स्थानीय अवर अभियंता को लाइन ठीक करने के निर्देश दिए। जेई ने लाइनमैन को फोन कर टूटे तार को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बीडीसी सदस्य का आरोप है कि लाइन मैन स्वयं गांव में लाइन ठीक करने नहीं पहुंचा। लाइनमैन ने गांव के एक युवक से तार जुड़वा दिया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि 11 केवी का बिजली का तार जमीन से कुछ ऊपर झूल रहा था। गत सायं करीब 4:45 बजे गांव के बच्चे खेलते हुए वहां से जा रहे थे। इसी दौरान ममता (13) पुत्री स्व. मोहन सिंह का हाथ झूलते हुए तार से छू गया। करंट लगने से ममता झुलस गई। परिजन पहले उसे उपचार के लिए धौलादेवी अस्पताल ले गए। रात में उपचार के लिए बच्ची को बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया। रविवार को बच्ची को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और परिजन उसे घर ले गए हैं। इधर बिजली विभाग के अवर अभियंता दिनेश चंद्र ने बताया कि बिजली लाइन के झूलते हुए तारों को ठीक करा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी करती है ममता और उसकी बहन का पालन पोषण 
अल्मोड़ा। झालडुंगरा निवासी ममता और उसकी बड़ी बहन अपनी दादी बसंती देवी के साथ गांव में रहती है। उसके पिता का काफी समय पहले ही निधन हो गया है। दादी बसंती देवी पर ही दोनों बच्चियों के पालन पोषण की जिम्मेदारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed