{"_id":"5f43fb508ebc3e3cee2e1273","slug":"baba-s-help-begged-dm-almora-news-hld3944692138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की सहायता को डीएम से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा की सहायता को डीएम से गुहार
विज्ञापन
बाबा को आर्थिक सहायता के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वयोवृद्ध फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
कई खिलाड़ियों को फुटबाल का प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले वयोवृद्ध फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा लंबे समय से बीमार हैं। इधर, उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी पुरजोर उठ रही है। नगर के विभिन्न संगठनों के लोगों ने इस बाबत संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय से मुलाकात कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। वहां छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, मोहन नेगी, विमल सती, शेर सिंह राणा, उमेश पाठक आदि शामिल थे।
‘बाबा के उपचार में नहीं आने देंगे कोई कमी’
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कई खेलप्रेमियों ने रानीखेत जाकर बाबा से निजी अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने बाबा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान दी। उन्होंने कहा कि बाबा के उपचार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इनमें उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, फुटबाल खिलाड़ी भूपेंद्र बिष्ट (भुप्पी), राजेश बिष्ट, दीपक शाही, शोबन सिंह कनवाल, पंकज टम्टा, गणेश शाही, क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, दीपक वर्मा, कुंदन कनवाल, किशन खोलिया, जगदीश चौहान, दीप वर्मा, जयमित्र बिष्ट, खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, गजेंद्र बिष्ट शामिल हैं।