फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Baba's death case filed for murder against unknown

बाबा की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Sep 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 30 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Baba's death case filed for murder against unknown
अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बाबा के परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 थाना लमगड़ा के अंतर्गत डोल गांव स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर में रहने वाले बाबा त्रिभुवन चैतन्यपुरी उर्फ 1008 स्वामी परमानंदपुरी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता गोविंद बल्लभ फुलारा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पिछले दस दिन से गायब नैनीताल जिले के धारी तहसील के कोडार गांव निवासी त्रिभुवन चैतन्यपुरी उर्फ 1008 स्वामी परमानंदपुरी (32) (मूल नाम भुवन चंद्र फुलारा) का शव शनिवार को डोल गांव में प्राचीन विष्णु मंदिर स्थित पानी के कुंड में मिला था। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद लमगड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने विवेचना थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपी है। थानाध्यक्ष ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


रविवार को डॉ. पंकज माथुर और डॉ. प्रमोद कुमार मेहता ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि शव सात से दस दिन पुराना है और फूला हुआ है। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत पानी में डूबने से उनकी मौत हुई हो। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौजूद रहे। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा की किसी से नहीं थी दुश्मनी
अल्मोड़ा। त्रिभुवन चैतन्यपुरी के दो भाई और तीन बहनें हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उनके छोटे भाई रमेश चंद्र ने बताया कि त्रिभुवन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। अप्रैल 2017 में वह विष्णु मंदिर में रहने आ गए थे। इसी साल 25 जुलाई को उन्होंने बाबा का चोला पहन लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने परिवार में सबसे छोटे भाई लक्ष्मीदत्त को दी थी। दो सितंबर को वह अपने बड़े भाई त्रिभुवन से मिलने मंदिर भी गए थे। उन्होंने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed