फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Awareness for 100 percent Vaccination

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए अभिभावक बच्चों को करें प्रेरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Awareness for 100 percent Vaccination
प्रो. एनएस भंडारी, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पांच से 12 साल के बच्चों को कोविड टीका लगाने के निर्णय से अभिभावक और बच्चों में जहां उत्साह है वहीं टीकाकरण के लिए शासन से गाइडलाइन न आने से खतरे की चिंता भी सता रही है। वहीं, जन प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करें।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में बच्चों के स्कूल खुलने के बाद वह कई लोगों को संपर्क में आ रहे हैं। घर से स्कूल या फिर स्कूल से घर और स्कूल में बच्चे कई लोगों के संपर्क में आते हैं। अभी पांच से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण नहीं किया गया है। इधर, नगर के गणमान्य लोगों ने कहा कि कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। जिले में पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोविड टीका लगाया जाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे अपने पांच से 12 साल के बच्चों को कोरोना टीका अवश्य लगाएं। टीकाकरण से कोरोना से बच्चे सुरक्षित रह सकेंगे। उन्होंने बच्चों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए देश में अभियान चल रहा है। मेरा सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में टीका लगाए। खासकर पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं से अपील है कि वह घरों से निकल कर पांच से 12 साल के बच्चों को टीका लगवाएं। नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. एनएस भंडारी, कुलपति एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा
जिले के सभी अभिभावकों से अपील है कि वह बच्चों को अवश्य टीका लगाएं। बच्चों के स्वास्थ्य और कोरोना से बचने के लिए पांच से 12 साल के बच्चों को अवश्य टीका लगवाएं। बच्चों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए ताकि वह स्वत: ही टीका लगाने केंद्रों में जाएं।
प्रकाश चंद्र जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा
बच्चों और अभिभावकों से अपील है कि टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है। अभिभावक और युवा अपने आसपास के पांच से 12 साल के बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा सके।
नरेंद्र कुमार, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख हवालबाग
बच्चों के टीकाकरण से पहले पूरी ग्राम सभा को सूचित किया जाएगा। व्हाट्सएप और आंगनबाड़ी कर्मचारियों द्वारा भी टीकाकरण करने की सूचना अभिभावकों तक पहुंचाई जाएगी। सभी ग्रामीणों से अपील है कि वह बच्चो को कोरोना का टीका लगाए ताकि कोरोना से उनका बचाव किया जा सके।
शिल्पा बिष्ट, प्रधान बेगांव
सामूहिक सहभागिता से टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं
बागेश्वर। पांच से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी मिलने के निर्णय नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोग स्वागत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों ने कोविड काल में सबसे अधिक बंदिशों का सामना किया है। पिछले दो साल महामारी ने बच्चों के बचपन को एकाकी बना दिया था। अब टीकाकरण की मंजूरी मिलने से बच्चे भी संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रह सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों ने अभिभावकों से बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की है।
पांच से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण कराना सरकार की सराहनीय पहल है। टीका लगने से बच्चों को महामारी में सुरक्षा कवच मिलेगा। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का अनिवार्य टीकाकरण कराना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से सहयोग करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में योगदान देना है।
भुवन सिंह ऐठानी, जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन
सरकार महामारी से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण कराने पर जोर दे रही है। अब बच्चों के टीकारण की बारी है, जिसे सफल बनाना हम सबका कर्तव्य है। सभी अभिभावकों को पांच से 12 साल के बच्चों का अनिवार्य टीकाकरण कराकर महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को सफल बनाने में योगदान करना होगा।

ललित मोहन सिंह परिहार, ग्राम प्रधान नैल
कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी अभिभावकों को पांच से 12 साल के बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराना है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और गाइडलाइन का पालन करके ही कोविड महामारी के खिलाफ विजय हासिल होगी।
नैना लोहुमी, उप प्रधान, जौलकांडे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed