{"_id":"572a3ee64f1c1bfa525ce938","slug":"awaiting-orders-to-extinguish-the-fire-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग बुझाने को प्रशासन के आदेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग बुझाने को प्रशासन के आदेश का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 04 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगल भयानक आग की चपेट में हैं। एसएसबी सीमांत मुख्यालय भी बचाव कार्य में सहयोग करना चाहती है, लेकिन सिविल प्रशासन की तरफ से सार्थक जवाब नहीं मिल रहा है, जबकि बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
आईजी श्याम सिंह का कहना है कि एसएसबी आपदा प्रबंधन के कार्यों में हर संभव सहयोग करती है। पड़ोसी देश नेपाल के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए इस बार भी एसएसबी 24 मई से 200 किमी की बंधुत्व साइकिल रैली का आयोजन करेगी। जिसमें भारत और नेपाल के लोगों को शामिल किया जाएगा।
अमर उजाला से वार्ता में सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने कहा कि सीमाओं की निगहबानी के अलावा एसएसबी आपदा प्रबंधन और पर्यावरण और वन्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में हैं।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम भी आग बुझाने में जुटी हुई है, एसएसबी भी आग बुझाने में सहयोग करना चाहती है, इस संबंध में उन्होंने स्वयं जिलाधिकारी से वार्ता की, लेकिन जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर सूचना देने की बात कही। नेपाल के साथ संबंध मधुर बनाने के हर संभव प्रयास चल रहे हैं। इस बार भी 24 मई से बंधुत्व रैली आयोजित की गई है।
यह रैली धारचूला से नेपाल, जौलजीबी, कनालीछीना, डीडीहाट तक 200 किमी की दूरी तय करेगी। नेपाल सेना से भी इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। रैली में भारत, नेपाल के 10-10 जवान और पांच-पांच नागरिकों को शामिल किया जाएगा। गत वर्ष भी साइकिल रैली सफल रही थी। रैली के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।