{"_id":"5d6177b68ebc3e93be6321b2","slug":"autumn-festival-start-from-september-30-ranikhet-news-hld3540558145","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर से छह अक्तूबर तक रानीखेत में बहेगी संस्कृति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर से छह अक्तूबर तक रानीखेत में बहेगी संस्कृति की बयार
विज्ञापन
शरदोत्सव समिति की बैठक में भाग लेते लोग। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रस्तावित शरदोत्सव की तिथि निर्धारित हो गई है। अब महोत्सव 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक यहां सेना के नरसिंह मैदान में होगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विभिन्न महोत्सवों के आयोजन समितियों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर शरदोत्सव के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। तय हुआ कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
यहां तहसील परिसर में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने कहा कि महोत्सव 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक होगा। सेना की तरफ से मैदान उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में शरदोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सांस्कृतिक, वित्त, खेल, प्रचार प्रसार, मंच संचालन, स्वागत, स्मारिका तथा बाईक रैली समितियों के संयोजक मनोनीत किए गए।
अब संयोजक अपनी समितियों की टीम तैयार कर शीघ्र ही संयुक्त मजिस्ट्रेट को अवगत कराएंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि छह अक्तूबर तक रानीखेत में शरदोत्सव का आयोजन होना है। सात, आठ, नौ अक्तूबर को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ वूमन बाइक, स्कूटी रैली निकाली जाएगी। जो रानीखेत से अल्मोड़ा तक जाएगी और वहां महोत्सव में शिरकत करेगी। बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सांस्कृतिक समिति संयोजक विमल सती, खेल समिति संयोजक हेमंत बिष्ट, हिमांशु उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, दीपक अग्रवाल, दीपक पंत, कैलाश पांडे, अशोक पंत, अजय बबली, सभासद संजय पंत, अतुल जोशी, हर्ष पंत, कामरान कुरेशी, दीप भगत, राजेंद्र पंत, एपी सिंह, उमेश भट्ट आदि मौजूद थे।