फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Atharbani: Increased leopard activity leaves villagers in panic

Almora News: अथरबनी में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीण दहशत में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Atharbani: Increased leopard activity leaves villagers in panic
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय से समीप स्थित अथरबनी गांव में तेंदुओं की सक्रियता बढ़ने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ आए दिन आबादी क्षेत्र में घूमता नजर आता है। ऐसे में रात के समय लोगों को घरों से निकला मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार देर शाम गांव में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में तेंदुआ का खौफ बढ गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से रात में जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की। गश्त के दौरान प्रधान विनोद जोशी, पार्षद अमित साह, वन दरोगा एसएस नेगी, विवेक तिवारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed