फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   atal jyotis light in dark coridor

नगर पालिका की अंधेरी गलियारों में अटल ज्योति का उजियारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
atal jyotis light in dark coridor
चिलियानौला में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका की अंधेरी गलियारों में अब अटल ज्योति योजना से उजाला होगा। नगर पालिका बने एक साल का समय बीतने को है, लेकिन अभी तक पालिका की तरफ से स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं, जबकि पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्ड सड़क से नीचे स्थित हैं, जहां रात्रि में घुप अंधेरा रहता है। इधर, सांसद अजय टम्टा की निधि से अब नौ सोलर लाइटों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चिलियानौला कस्बा पूर्व में बधाण ग्राम पंचायत का हिस्सा था, जिस कारण यहां विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे, लंबे समय से लोग नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे थे, 2016 में घोषणा के बाद 2018 में यहां नगर पालिका अस्तित्व में आ गई। लेकिन सफाई के अलावा अभी तक पालिका की तरफ से बड़ा विकास कार्य नहीं हो सका है। सबसे अधिक जरूरत अंधेरी गलियारों में रोशनी फैलाने की थी। यहां जंगली जानवरों का खतरा भी रहता है। वार्ड नंबर छह, पांच, सात, चार आदि वार्ड विशेषकर लाइटों के अभाव से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

सभासद लक्ष्मण माहरा और उमा रावत ने इसके लिए पूर्व में सांसद अजय टम्टा से गुहार लगाई थी। इधर अब सांसद निधि से नौ स्ट्रीट लाइटें लगने का कार्य शुरू हो गया है। दिल्ली नोएडा की एक कंपनी यहां सोलर स्ट्रीट लाइटें लगा रही हैं। इन स्ट्रीट लाइटों से काफी हद तक समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। सभासद लक्ष्मण माहरा, उमा रावत, ललित माहरा, शंकर दत्त बुधोड़ी सहित तमाम लोगों ने इसके लिए सांसद टम्टा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed