फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   at almora , only half of the city received drinking water

Almora News: अल्मोड़ा में आधे शहर को नहींं मिला पानी

Sat, 27 Jul 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 27 Jul 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
at almora , only half of the city received drinking water
बारिश के बाद कोसी में नदी आया सिल्ट । 
अल्मोड़ा। कोसी नदी में सिल्ट आने से आठ घंटे पंपिंग ठप रही। ऐसे में आधे नगर में जलापूर्ति बाधित रही इससे 70 हजार की आबादी को पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोसी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कोसी नदी में सिल्ट आ गई। नदी में नगर के लोगों की प्यास बुझाने वाली पंपिंग योजना के पंप जाम हो गए। आठ घंटे तक पंपिंग न होने से नगर के जलाशयों में पानी नहीं पहुंचा। एडम्स, एनटीडी , कंकरकोठी, हीराड़ुंगरी, पातालदेवी, सीतापुर, बिष्टाकुड़ा, सर्किट हाउस, कसारदेवी स्थित पेयजल वितरण टैंकों में पानी न पहुंचने से आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही। धारानौला, मकेड़ी, चीनाखान, थपलिया, तिलकपुर, ढूंगाधारा, पूर्वी पोखरखाली, बुद्धिपुर, बल्ढौटी, लक्ष्मेश्वर, खोल्टा, सरकार की आली आदि क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा और उन्हें प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। कोसी बैराज के गेट खोलकर भारी मात्रा में आई सिल्ट को बहाया गया तब तब पंपिंग शुरू हुई। जल संस्थान के मुताबिक शनिवार को व्यवस्था पटरी पर आएगी।


अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा ने बताया कि बारिश के कारण कोसी बैराज में सिल्ट आने से पंपिंग नहीं हुई। ऐसे में नगर के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रही। दोपहर बाद पानी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed