फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asphaltization will happen again on Jhimar-Bhitakot road

Almora News: दोबारा होगा झिमार-भीताकोट सड़क पर डामरीकरण

Tue, 28 Mar 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Asphaltization will happen again on Jhimar-Bhitakot road
झिमार-भीताकोट सड़क पर बने पैराफिट जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के झिमार-भीताकोट सड़क का डामरीकरण दोबारा होगा। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। लोगों की शिकायत पर लोगों ने अब दोबारा डामरीकरण कराने का निर्णय लिया है। यह सड़क आठ से अधिक गांवों की चार हजार की आबादी को जोड़ती है।
विज्ञापन

सल्ट विकासखंड के झिमार, मसनियाबांज, डांडा गांव, भीताकोट, गुलार सहित आठ से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए वर्ष 2020 में 15 किमी सड़क का निर्माण हुआ लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों की डामरीकरण की मांग पर हाल में डामरीकरण किया गया। कुछ ही दिनों में छह किमी दायरे में डामर पूरी तरह उखड़ गया।
विज्ञापन

पैरापिट और नालियों की गुणवत्ता भी ठीक न होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर भी विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने सीएम पोर्टल में शिकायत कर दी। इसके बाद हरकत में आया विभाग दोबारा डामरीकरण करने जा रहा है। विभाग क्षतिग्रस्त पैरापिट और नालियों का निर्माण भी दोबारा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
50 पैरापिट तोड़े
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विभागीय अधिकारी जब निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वहां 80 से अधिक पैरापिट गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पैरापिट निर्माण में रेत की जगह मिट्टी लगाने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को समझते हुए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही 50 पैरापिट तोड़े। इनका दोबारा निर्माण किया जाएगा। संवाद
--------------------------
यह कहते हैं लोग
सालों बाद सड़क पर डामरीकरण हुआ लेकिन गुणवत्ता सही न होने पर डामर उखड़ गया। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। - पूरन सिंह, डांडा गांव।
यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। कुछ दिन पूर्व किया गया डामर उखड़ गया है। मामले में लीपापोती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - रमेश कुमार, भीताकोट।

पैरापिट और नाली निर्माण में रेत की जगह मिट्टी का प्रयोग किया गया है। यदि हम सीएम पोर्टल पर शिकायत नहीं करते तो अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। - माधो सिंह, प्रधान, गुलार।

सड़क में लीपापोती गंभीर है। डामर उखड़ने लगा है। इसमें दोबारा डामर होना चाहिए, ताकि हमें सड़क का लाभ मिल सके। -धन सिंह, गुलार।
कोट
सड़क की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। जहां डामर उखड़ा है वहां दोबारा डामरीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। पैरापिट और नाली का भी दोबारा निर्माण होगा। - आलोक कुमार, एई, एनपीसीसी, अल्मोड़ा।
-------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed