फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   asked for the permission.

Almora News: जागेश्वरधाम में बाधा बन रहे पिलर तोड़ने के लिए अनुमति मांगी

Sat, 03 May 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 03 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
asked for the permission.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वरधाम मंदिर समूहों के समक्ष परेशानी का सबब बने पिलर तोड़े जाएंगे। इसकी कवायद चल पड़ी है। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया है। अब इसके लिए पुरातत्व निदेशालय से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

बता दें कि जागेश्वरधाम में चले कार्यों के तहत काफी पहले मंदिरों के निकट ही कुछ बड़े पिलर डाले गए। मगर ये पिलर श्रद्धालुओं के लिए अवरोध बन गए जिन्हें हटाने की मांग उठी। इसके बाद जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की कार्यवाहक प्रबंधक एवं तहसीलदार बरखा जलाल ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी/जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने पुरातत्व विभाग के अधीक्षण को इन्हें तुड़वाने की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
इधर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी नीरज नैथानी ने बताया कि इस संबंध में पुरातत्व निदेशालय से अनुमति मांगी है और अनुमति मिलते ही पिलरों क़ो तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed