फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asia Cup and was elected to the West Indies series Integration

एशिया कप और वेस्टइंडीज श्रंखला के लिए चुनी गईं एकता

Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Asia Cup and was elected to the West Indies series Integration
एकता बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला

 अल्मोड़ा की होनहार महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का चयन एशिया कप और वेस्टइंडीज के साथ होने वाली आगामी श्रंखला के लिए हुआ है। एशिया कप 27 नवंबर से थाइलैंड में खेला जाएगा, जबकि नवंबर में ही भारत आ रहीं वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम भारत के साथ तीन वन डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। 

विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने बताया कि एकता का चयन बतौर गेंदबाज हुआ है। उन्होंने बताया कि वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम के साथ भारतीय टीम 10 नवंबर से 22 नवंबर तक तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। थाइलैंड में 27 नवंबर से पांच दिसंबर तक छह देशों के बीच एशिया कप खेला जाएगा। इधर एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली खान ने उम्मीद जताई है कि एकता दोनों श्रंखलाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि हाल में बड़ौदा में खेले गए चैलेंजर कप में एकता ने इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उसी प्रदर्शन के आधार पर उनका एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने जा रही श्रंखला के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


एकता का अंतर्राष्ट्रीय श्रंखलाओं के लिए चयनित होने पर विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, जीएम पीसी तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, दीप डांगी, जगदीश वर्मा, मनोज जोशी, सुशील साह, मनोज पवांर, हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, मनीष जोशी, संजय वर्मा सहित काफी संख्या में खेल प्रेमियों और अन्य लोगों ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed