फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ASHAs demonstrated against demands

आशाओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ASHAs demonstrated against demands
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्रियां। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/चौखुटिया । 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। शुक्रवार को पांचवें दिन कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार में डटे रहने के साथ जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इधर विभिन्न राजनैतिक और जनसंगठनों ने मांगों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

आशाओं ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर बीते 13 दिनों से प्रदर्शन कर रहीं हैं, जबकि पिछले पांच दिनों से कार्यबष्हिकार पर हैं। अब तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, जनवादी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे, सीटू के जिला सचिव आरपी जोशी, किसान सभा के जिलामंत्री दिनेश पाण्डे, आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने मांगों को समर्थन दिया। वहां विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, पूजा बगड़वाल, ममता तिवारी, गोविंदी भट्ट, रुपा बिष्ट आदि थे। चौखुटिया में आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। वहां ब्लाक अध्यक्ष दीपा देवतला, ललिता चौधरी, मंजू बिष्ट, कमला नेगी, उमा बिष्ट, नीमा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed