{"_id":"691b61174466a4b0c80394d9","slug":"as-the-demand-for-vegetables-increased-during-the-wedding-season-prices-also-increased-almora-news-c-231-1-shld1005-120062-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सहालग सीजन में सब्जियों की मांग बढ़ी तो दाम भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सहालग सीजन में सब्जियों की मांग बढ़ी तो दाम भी बढ़े
Mon, 17 Nov 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सहालग सीजन शुरू होते ही सब्जियों की मांग काफी बढ़ गई है। मांग को देखते हुए कीमताें में भी इजाफा होने लगा है। दो सप्ताह के भीतर ही कीमतों में 10 रुपये से अधिक का अंतर आ गया है।
सब्जी विक्रेता महेश नाथ, हरीश सिंह, प्रकाश चंद्र आदि ने बताया कि शादी-विवाह के दौरान सब्जियों की मांग बढ़ जाती है। अधिकांश दुकानों में पहले से सब्जी की डिमांड आने लगी है। मांग बढ़ी तो बाहर से ही दाम भी बढ़कर आ रहे हैं। इस महीने के शुरूआत में 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाले टमाटर और शिमला मिर्च 70 से 80 रुपये तक बिक रहे हैं। पहाड़ी ककड़ी के दाम में 20 रुपये का इजाफा हो गया है। पहाड़ी ककड़ी की डिमांड अधिक होने से इसकी कीमत 40 से बढ़कर 60 रुपये हो गई है। फूल गोभी 50 से बढ़कर 70-80 तक पहुंच गई है। बंद गोभी की कीमतों में जरूर गिरावट दर्ज हुई है। बंद गोभी 50 से कम होकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि कीमत बढ़ने का असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।