फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ARTO launches campaign to prevent accident

दुर्घटना रोकने को अभियान चलाए एआरटीओ

Sat, 01 Sep 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 01 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ARTO launches campaign to prevent accident
बागेश्वर में बैठक लेती डीएम। - फोटो : अमर उजाला
।डीएम रंजना राजगुरु ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु चेकिंग अभियान, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। पर्यटक सीजन शुरू होने से पूर्व सभी मोटर मार्ग तथा पैदल रास्तों को दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन


    डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए सड़क किनारे झाड़ियां साफ करें। दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति के लिए सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि विद्यालयों के वाहनों की भी नियमित चेकिंग करें और यह देखें कि स्कूल प्रबंधन नियमों का पालन कर रहा है या नहीं और बाल संरक्षण के नियमों के तहत नहीं चलने पर इनके खिलाफ कार्यवाही करें।
विज्ञापन


स्कूली वाहनों की भी नियमित चेकिंग करें। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश तिवारी व  सुंदर सिंह, ईई लोनिवि एमसी शर्मा, कपकोट संजय पांडेय, सीईओ हरीश रावत,सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, ईओ राजदेव जायसी, ईई विश्व बैंक एससी माजिला, केमू इंचार्ज धरणीधर जोशी, ईई एनएच हितेश कांडपाल, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सौनकिया, ईई विजय कृष्णा, कपकोट सुरेश जोशी, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed